फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clean road for job

नौकरी को लगाई झाड़ू

Tue, 27 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलक
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलक Updated Tue, 27 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शानदार जूते और फिटेड जींस और हाथ में झाड़ू। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं की फौज सफाई कर्मी बनने के लिए कतार में खड़े हुए थे। उन्होंने सड़कों पर सफाई की साथ ही नालियों की भी सफाई की। जींस व शानदार कपड़े पहनी युवा बिग्रेड अपना साक्षात्कार दे रहे थे।

इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि पढ़े लिखे युवाओं के हाथों में झाड़ू आ गई है। नगर निकायों  में संविदा पर सफाई कर्मियों की नौकरी के लिए पिछले दिनों रिक्तियां निकली थीं,जिसको लेकर तमाम युवाओं ने आवेदन किया था। आवेदन करने वालों में पढ़े लिखे नौजवानों की भी भीड़ लगी हुई थी। कोई बीए पास था तो कोई बीएससी। किसी ने एमए की परीक्षा पास की थी,लेकिन थे सभी नौकरी पाने की कतार में। सफाई कर्मियों की भर्ती को सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गया। रामपुर नगर पालिका समेत जिले भर के अन्य निकायों में सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गए।
विज्ञापन


साक्षात्कार देने के लिए सोमवार को भीड़ लगी हुई थी। रामपुर पालिका में एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह की देखरेख में गठित कमेटी ने साक्षात्कार शुरू किया। पहले मौखिक तौर पर तो फिर बाद में व्यवहारिक परीक्षा भी ली गई। व्यवहारिक परीक्षा के तौर पर युवाओं को हाथ में झाड़ू थमा दी गई और उनसे पालिका के सामने सड़क और नालियों की सफाई शुरू करने को कहा गया,जिसके बाद तमाम युवक जूते व जींस पहने ही नालियों की सफाई करने लगे। रामपुर नगर पालिका की बात की जाए तो यहां पर कुल 15942 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज यहां 250 युवाओं का साक्षात्कार होगा। मिलक नगर पालिका 15 पदों के लिए 485 फार्म भरे गए। इनमें इंटरव्यू के लिए सौ लोगों को बुलाया गया। महिला अभ्यर्थियों से झाड़ू लगवाई गई और पुरुषों से नाले साफ कराके देखे गए। इस दौरान परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद, बीडीओ जीडी पाठक, बीईओ विनोद कुमार, ईओ मुकेश शर्मा ने साक्षात्कार लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed