{"_id":"61fd48975d4c9e54115c66f9","slug":"class-iv-employee-s-body-found-in-bushes-relatives-accused-of-murder-rampur-news-mbd417939074","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में झाड़ियों में एक इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली थाना पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि धोबीघाट के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। व्यक्ति की शिनाख्त घोसियान सराय गेट निवासी हीरालाल (50) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे और हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। परिजानों ने हत्या का आरोप लगाया है। हीरालाल के भाई महेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही परिजनों ने बताया कि हीरालाल 29 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गए थे।