{"_id":"64ee5321545f0c9fd80751e1","slug":"city-mla-will-be-under-the-protection-of-crpf-commandos-rampur-news-c-282-1-rmp1004-4392-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे शहर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे शहर विधायक
Wed, 30 Aug 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के सियासी धुर विरोधी शहर विधायक आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है। उनके सुरक्षा घेरे में यूपी पुलिस के साथ सीआरपीएफ के 18 जवानों की टुकड़ी भी शामिल रहेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें सबसे अहम आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट और दो पेनकार्ड बनवाने के मामले हैं। वहीं, भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खां की विधायकी जा चुकी है और आकाश सक्सेना अब रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायक बनने के बाद आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी थी। खूफिया इनपुट और संवेदनशीलता के बाद केंद्र सरकार ने शहर विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है।