{"_id":"585d7abd4f1c1b3d77e398d9","slug":"choudhary-charan-singh-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने सम्मान और हक की लड़ाई लड़ें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने सम्मान और हक की लड़ाई लड़ें किसान
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ सैदनगर/रामपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
धमोरा में किसान दिवस पर सम्मानित किसान।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला पंचायत के अध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। इन्हे किसान हितों के लिए योगदान हमेशा याद रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान सम्मान दिवस के रूप में मना। इसमें किसान मेले और गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लें। कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को समझा और उनके हितों के लिए तमाम काम किए। कहा कि वह किसानों के मसीहा थे। इसलिए वह किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, यंत्र अनुदान, फल, बागवानी, मृदा सुधार, मृदा परीक्षण, उवर्रक, गन्ना, भूमि संरक्षण, बैकिंग, अनुदान, शोधित बीज आदि की जानकारी दी गई और तीन दर्जन विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रगति शील किसानों को प्रमाण एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथिगणों ने सम्मानित किया। जिले के 32 किसानों को सात और पांच हजार के पुरस्कार के रूप में एक लाख 92 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। डीसीबी के चेयरमैन सलीम कासिम, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक डा. वीरेंद्र कुमार, बैंक विकास बैंक के चेयरमैंन वीरेंद्र गोयल, किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह बालियान, जिला कृषि अधिकारी विश्वनाथ, उमेश तिवारी, रणवीर सिंह, केपी सिंघल, लक्ष्मीनारायण, अभय सिंह, ताज मोहम्मद, रोशन सिंह यादव, केशव दत्त शर्मा आदि थे। सैदनगर ब्लाक कार्यालय में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें सहकारी समिति के सभापति आशक अली ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रगतिशील किसान भारत भूषण शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।