फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chitrance became topper in intermediate in up board

इंटर के टॉपर बने चित्रांश, दूसरे नंबर पर रहीं प्रियांशी..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
chitrance became topper in intermediate in up board
रामपुर। यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। मिलक के चित्रांश सागर 88.80 फीसदी अंक हासिल कर रामपुर टॉप किया, जबकि 2020 में हाईस्कूल की टॉपर रहीं प्रियांशी को इंटरमीडिएट में 88.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए और वे जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। जिले के टॉप टेन में सात छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी छात्राएं अव्वल रहीं। टॉप टेन की सूची में सात छात्राओं ने जगह बनाई है, तो पांच छात्र भी इस सूची में शामिल हैं। मिलक तहसील के एसआरएम इंटर कॉलेज रौंराकलां के छात्र चित्रांश शंखधार को 500 में से 444 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, दूसरे स्थान पर श्री हरि इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी रहीं। उन्हें 500 में से 441 अंक प्राप्त हुए हैं। टॉप टेन सूची में श्री हरि इंटर कालेज के तीन परीक्षार्थी हैं। वहीं, जिले में तीसरे स्थान पर कलावती इंटर कॉलेज धनेली उत्तरी की सानिया फराज रहीं, जिन्हें 435 अंक मिले हैं। 423 अंकों के साथ श्री सुक्खन सिंह इंटर कॉलेज सैदनगर के उमेश, पांचवे स्थान पर 421 अंकों के साथ रामपुर नगर स्थित शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की हुदा रहीं। छठे नंबर पर एक छात्र और छात्रा रहीं। दोनों को ही 420-420 अंक प्राप्त हुए हैं। इनमें रेनबो इंटर कॉलेज चंदूपुरा सीकमपुर के रहमान अली और मनु इंटर कॉलेज मधुपुुरा स्वार की हुमा बी रहीं। सातवें नंबर पर थूनापुर स्थित वीरांगना आबंती बाई कन्या इंटर कॉलेज की रेखा रहीं, जिन्हें 419 अंक प्राप्त हुए हैं। रेनबो इंटर कॉलेज चंदूपुरा के आदित्य कुमार 417 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे। जबकि, नवें स्थान पर एक छात्र और एक छात्रा रहीं, जिन्हें 416 अंक प्राप्त हुए हैं। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक के सौरभ कुमार और रामपुर के श्री हरि इंटर कॉलेज की तनिष्का सागर रहीं। जबकि, दसवें स्थान पर श्री हरि इंटर कॉलेज की मनीषा पटेल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed