फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   children and teenager will take vaccine from today

आज से 12 से 14 साल के बालकों व किशोरों को लगेगा कोरोना के बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
children and teenager will take vaccine from today
रामपुर। जिले में बुधवार से 12 से 14 साल के बालकों और किशोरों को कोरोना के बचाव का टीका लगाया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ जिला महिला अस्पताल में बनाए गए बूथ पर ही इस आयु वर्ग के पात्रों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 53 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई हैं। जबकि अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ने अब 12 से 14 साल तक के बालकों व किशोरों के टीकाकरण की मंजूरी दे दी है। बुधवार को इस आयु वर्ग वालों का भी टीकाकरण शुरु होगा। जिसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। बच्चों को पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। एसीएमओ डॉ. आरके चंद्रा ने बताया कि बुधवार से जिले में एक स्थान (महिला अस्पताल ) पर टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है। इसमें 12 से 14 साल तक आयु वालों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले की तरह ही रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों में बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे बूथ पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड) दिखाकर टीका लगवाया जा सकेगा। जैसे अन्य आयु वर्ग के लोगों को रजिस्ट्रेशन होता है, उसी तरह 12 से 14 साल तक के बालकों व किशोरों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed