{"_id":"57c5d4f44f1c1bde042cafa7","slug":"child-has-eaten-dye-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल - खेल में चार साल के बच्चे ने खाई हेयर डाई, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल - खेल में चार साल के बच्चे ने खाई हेयर डाई, मौत
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपकी जरा सी लापरवाही मासूमों पर भारी पड़ रही है। अनजाने में मासूम ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला स्वार में सामने आया है, जहां पर चार साल का बच्चा खेल-खेल में हेयर डाई का पैकेट फाड़कर खा गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचाहुआ है।
नगर के मोहल्ला रसूलपुर अगलगा निवासी आसिफ का चार साल का बेटा काशिफ सोमवार की देरशाम अपने चाचा शाकिर की दुकान पर खेल रहा था। बताते हैं कि शाकिर अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच काशिफ ने खेलते वक्त हेयर डाई का पैकेट निकाल लिया और उसे फाड़कर खा गया। थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। बच्चे की हालत देख परिजन घबरा गए।
आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गये। जहां पर कोई सुधार न होने पर परिजन बच्चे को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। रास्ते में काशिफ ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घरवालों का बुरा हाल है।