फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child drowned in river

पीलाखार नदी में डूबने से मासूम की मौत

Fri, 05 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
child drowned in river
रूपपुर में पीलाखार नदी में डूबने से बालक की मौत पर बिलखते परिजन।

विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र में शौच को जंगल गए बालक की पीलाखार नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। 
थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी हरिदास पेशे से किसान हैं। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। गुरुवार की सुबह उसका दस साल का बेटा देवराज शौच करने जंगल गया था। आसपास के लोगों का कहना है कि शौच के दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह पीलाखार नदी में गिर गया और मौत हो  गई। बालक के शव को नदी में देखकर ग्रामीण  के शोर मचाने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने शव को बाहर निकाला। बाद में मामले की जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी।


परिवार के लोग नदी पर पहुंच गए। शव को देखते ही कोहराम मच गया। धमोरा पुलिस भी पहुंच गई। धमोरा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार का कहना है शौच करने गए बालक  की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पीएम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed