{"_id":"5c0ac1c9bdec2241bd3dcc45","slug":"child-died-in-accident-in-pranpur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीका से पहले बस से कुचलकर मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीका से पहले बस से कुचलकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुनीबा का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राणपुर रोड पर खुशहालपुर के पास चार साल की बच्ची मुनीबा की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ उसके स्कूल जा रही थी। शनिवार को बच्ची का अकीका था।
गंज थाना क्षेत्र के बजोड़ी टोला निवासी दानिश की पत्नी मरियम सैदनगर के खुशहालपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी चार साल की बेटी मुनीबा थी। वह सेंट जोजफ स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। उसकी मां शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी कराकर अपने पति के साथ ई-रिक्शा से लेकर अपने स्कूल लेकर जा रही थी।
स्कूल के सामने जब बच्ची ई रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही थी तो वह बस की चपेट में आई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। बस चालक भी मौके फरार हो गया। माता-पिता ने जब बच्ची को सड़क पर पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पहुंच गए। लोगों ने बच्ची को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मरियम ने वही पर रोना-पीटना शुुरु कर दिया।इसके बाद आसपास काफी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। परिवार के लोग उसके शव को घर ले आए जहां दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।लोगों का घर पर आना जाना लगा है। उधर दानिश की चार साल की बेटी मुनीबा घर की अकेली थी। माता पिता दोनों लोग उसको बड़े प्यार से रखते थे। सुबह हादसे में उसकी मौत ने माता-पिता दोनों को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है। मां मरियम का तो इतना बुरा हाल है कि वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है।