फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child died due typhoide

खजुरिया में बुखार से मासूम ने दम तोड़ा 

Thu, 11 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
child died due typhoide
सैदनगर में शिविर में जांच करती टीम। अमर उजाला
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमनगर निवासी ब्रह्म स्वरूप गंगवार का सात वर्षीय पुत्र शिवम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, शिवम को एक सप्ताह पूर्व खसरा हुआ था। बाद में तेज बुखार आ गया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार भी कराया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। नौ अगस्त की शाम शिवम की हालत फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाते कि उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खसरा और बुखार का प्रकोप है। शिकयत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


केमरी में भी चिकित्सकों ने करीब दो सौ मरीजों की ओपीडी की बात बताई है। अहरो, बमनपुरा, मानपुर ओझा, महुनागर, भटपुरा तारन, खजुरिया, रम्पुरा आदि गांवों में भी बुखार का प्रकोप है। इधर, एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को भेजकर मरीजों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed