फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chief Minister will lay the foundation stone and inaugurate projects worth Rs 63.59 crore in Rampur

मुख्यमंत्री 63.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will lay the foundation stone and inaugurate projects worth Rs 63.59 crore in Rampur
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रामपुर आएंगे। वह यहां आने के बाद रामपुर का दिवाली गिफ्ट के रूप कई परियोजनाएं देंगे। मुख्यमंत्री 63.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 11 विभागों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चैक, नियुक्ति पत्र आदि भी वितरित करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपदों का भ्रमण करने में लगे हैं। चूंकि, आगामी कुछ माह में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा, इससे पहले ही मुख्यमंत्री हर जिले में जाकर सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कर रहे हैं। वह आठ नवंबर यानी सोमवार को रामपुर आएंगे। इस बावत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। महात्मा गांधी स्टेडियम में पंडाल के साथ ही मंच भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर आने के बाद मुख्यमंत्री सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की मुरादाबाद इकाई-18, अस्थाई निर्माण खंड जल निगम रामपुर, यूपी प्रोजेक्टस एंड कारपोरेशन मुरादाबाद, उद्यान विभाग, आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा, विद्युत, बेसिक शिक्षा समेत तमाम विभागों की 63.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होगी।
--
विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित शिलान्यास एवं लोकार्पण (धनराशि लाख रुपये में)
विधानसभा क्षेत्र का नाम - शिलान्यास - लोकार्पण
स्वार - 176.58 लाख रुपये - 1142 लाख रुपये
चमरौआ - 316.58 लाख रुपये - कोई नहीं
बिलासपुर - 1105.58 लाख रुपये - 1135.87 लाख रुपये
रामपुर नगर - कोई नहीं - 625.04 लाख रुपये
मिलक - 996.55 लाख रुपये - 860.81 लाख रुपये
---
लोकार्पण के लिए प्रस्तावित कार्य
-अग्निशमन केंद्र, बिलासपुर
-बिलासपुर में डिग्री कॉलेज में 100 बेड का छात्रावास
-स्वार पुनर्गठन पेयजल योजना
-मिलक में वृहद गौ संरक्षण केंद्र
-उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की परियोजना के तहत सैफनी के विभिन्न कार्य
-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहबाद
-पुलिस लाइन में 32 महिलाओं के लिए हॉस्टल
-रामपुर एवं बिलासपुर मंडी समिति में पांच हजार मीट्रिक टन का गोदाम
--
शिलान्यास के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं
-सैदनगर में कॉमन सर्विस सेंटर
-शाहबाद में कॉमन सर्विस सेंटर
-राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एक क्लासरूम, लैब व शौचालय
-खरसौल, बिलासपुर नगर, अनवरिया तालिबाबाद में 33/11 उपकेंद्र
-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चमरौआ, मिलक, शाहबाद, स्वार एवं बिलासपुर में बालिका छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed