{"_id":"ca96ae99a28cc6a0a1ba5d7a1e8d7b39","slug":"chidren-play-dance-on-jay-ho-music-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘जय हो’ के गीत की धूम पर बच्चे खूब थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जय हो’ के गीत की धूम पर बच्चे खूब थिरके
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच आगाज हो गया। इस दौरान ‘जय हो’ के गीत की धूम पर बच्चे खूब थिरके।
इस मौके पर खेल भावना के संग हाकी खेलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल ने भी बच्चों का हौंसला आफजाई किया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी का जिम्मा व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल को सौंपा गया है। बुधवार को टूर्नामेंट की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसे खूब पसंद किया गया।
इसके बाद बच्चों ने ‘जय हो’ की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंची स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट पेश किया। साथ ही शानदार ढंग से टूर्नामेंट का आगाज हुआ। कार्यक्रम में भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल ने बच्चों का हौंसला आफजाई किया।
कहा कि खेल की भावना से ही इस खेल को खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाकी में बच्चे अपनी दिलचस्पी बढ़ाएं। हाकी को युवाओं की जरूरत है। इस मौके पर सीबीएसई हाकी के संयुक्त सचिव पुष्कर बोहरा ने टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या शोभा नंदा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीबीएसई के आर्ब्जवर बीएस जग्गी, उप प्रधानाचार्या डा. बसंत गुप्ता, डीएमए की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर, सेंट पाल्स के प्रधानाचार्य मनोज पाठक, शमशुल जौहर, इमरान उर रहमान खां, अंबर वशिष्ठ, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।