फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chennai Star and Bangalore Bulls won the match

Rampur News: चेन्नई स्टार और बंगलुरू बुल्स ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chennai Star and Bangalore Bulls won the match
रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 के दूसरे दिन रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मैच चेन्नई स्टार ने राजस्थान वॉरियर्स को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में बंगलुरू बुल्स ने लखनऊ रॉयल्स को 90 रन से हरा दिया। बंगलुरू बुल्स की ओर से खेलते हुए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने 65 गेंदों पर 105 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सुबह करीब 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन का पहला मैच राजस्थान वॉरियर्स-चेन्नई स्टार के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 97 रन बनाए। मोहित ने 22 रन का योगदान दिया और चेन्नई की ओर से पंछी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने मात्र सात ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। 58 रन बनाने वाले चेन्नई के बल्लेबाज नयन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच और पंछी को गेम चेंजर अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बंगलुरू बुल्स और लखनऊ रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलुरू की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 226 रन बनाए। जिसमें डीएम रविंद्र मांदड़ ने 65 गेंदों पर 105 रनों का शानदार पारी खेली। नितीश जोशी ने 40 गेंदों पर 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 136 रन न ऑल आउट हो गई। लखनऊ की टीम की ओर से सालिक ने 32 रन बनाए। बंगलुरू के गेंदबाज सचिन ने तीन विकेट लिए। 105 रन बनाने पर डीएम को मैन ऑफ द मैच और सचिन को गेम चेंजर का खिताब दिया गया। स्कोरिंग सौरभ और अपांयरिंग सतेंद्र और शमशाद ने की। अंत में आयोजक नवेद और मुफीद ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed