फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheating

सूबे के मंत्री की भैंसें खा रहीं कुपोषित बच्चों का पुष्टाहार  

Mon, 19 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा कि रामपुर के कुपोषित बच्चों के लिए आने वाला पुष्टाहार मंत्री की भैंसें खा रही हैं। केंद्र की तमाम योजनाओं को संचालित कर पाने में यूपी सरकार नाकाम साबित हो रही है। महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाएं प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनवाने के लिए एकजुट हो जाएं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को ज्वाला नगर के राममनोहर लोहिया पार्क में भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन यूपी सरकार केंद्र की योजनाओं का बंटाधार कर रही है। सभी केंद्रीय योजनाओं का यूपी सरकार ने बुरा हाल कर दिया है। रामपुर में ही करीब एक लाख कुपोषित बच्चे हैं, जिनके लिए पुष्टाहार आ रहा है, लेकिन बच्चों का पुष्टाहार सूबे कद्दावर मंत्री की भैंसें खा रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम ऐतिहासिक है। इससे भ्रष्टाचार कम होगा। पब्लिक के बजाए राजनीतिक दल के लोग परेशान हैं। कांग्रेस की सरकार में घोटाले ही हुए हैं। 70 साल के दौरान कांग्रेस का राज रहा है। अब देश की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाया है, वह वाकई बेहतरीन कदम है। उन्होंने बालिकाओं को गर्भ में ही मार देने की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में महिलाएं अपनी ताकत दिखाते हुए अखिलेश सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार काबिज कराएं।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रोमाना सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा मुस्लिमों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए और 2017 में भाजपा की सरकार यूपी में बनवाना चाहिए। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेत्रियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर दुग्ध बोर्ड की पूर्व चेयरमैन शीला सिंह, जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी गंगवार, लक्ष्मी सैनी, डौली रंधावा, ऊषा कौशिख, मिलक पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, परमजीत, नीलम गुप्ता, साधना शुक्ला, रजबाला, ममता हंसराज, शकुंतला लोधी, सुनीता विश्नोई, अनमोल सक्सेना, पूजा पाल, चंद्रकली गंगवार, रानी कौर, शिवाली सैनी, फूलवती सैनी, सावित्री देवी रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्वेता शर्मा और विजय लक्ष्मी शर्मा ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed