फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheater caught in rampur

नकली नोटों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन को पकड़ा

Tue, 23 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
cheater caught in rampur
नकली नोटों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह का सरगना भाग निकला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नकली नोट के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नकली नोटों का धंधा कर लोगों को ठगने वाला गिरोह नगर में मौजूद है। इस पर पुलिस ने सोमवार की रात पहाड़ी गेट के निकट छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर मौके से कुछ संदिग्ध भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को पकड़ लिया है। इस दौरान एक युवक भाग निकला।


पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह लोग किसी अंजान आदमी को असली नोट देकर उसे नकली बताते हुए बाजार में चलवाते थे। इसके बाद जब वह नोट चल जाता था, तो वह शख्स दोबारा उनके पास आकर और रुपयों की डिमांड करता था।


इसके बाद दोबारा वे लोग उसे पैकेट में नोटों को देते थे और पैकेट के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर बीच में सादा कागज रख देते थे। लेन-देन के दौरान वे नोट की गड्डी चेक नहीं करने देते थे। घर जाने पर व्यक्ति को हकीकत की जानकारी होती थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों को कबूल किया है।


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जुम्मा कालोनी निवासी इसरार और गिरोह का मुखिया नब्बी उस्ताद है।
एक आरोपी सिरोली निवासी शमशेर सिंह और दूसरा भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव निवासी किशोर यादव है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।


वहीं, गिरोह के सरगना नब्बी उस्ताद की तलाश में पुलिस जुट गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इसरार पर लूट, चोरी व जानलेवा हमले के अन्य मुदकमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed