{"_id":"65c6aa09ce873a4352027d77","slug":"chaudhary-charan-singh-came-to-bilaspur-in-1973-rampur-news-c-282-1-rmp1006-115633-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चौधरी चरण सिंह 1973 में आए थे बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चौधरी चरण सिंह 1973 में आए थे बिलासपुर
विज्ञापन
रामपुर। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया है। चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर सभी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। पूर्व प्रधानमंत्री का रामपुर से भी नाता रहा है। वे 1973 में पार्टी के कार्य के चलते बिलासपुर क्षेत्र के अहरो गांव में आए थे। चौधरी चरण सिंह के अहरो गांव में आने पर ही पूर्व सांसद मिसार यार खान उनकी पार्टी से जुड़ गए थे और धीरे-धीरे वो चरण सिंह के बेहद करीबी हो गए। मिसार यार खान 1974 में बरेली की मीरगंज सीट से विधायक बने और 1980 में चौधरी चरण सिंह की जनता पार्टी से पहले मुस्लिम सांसद भी बने। मिसार यार खान के बेटे शराफत यार खान ने बताया कि पिता के इंतकाल के बाद उन्होंने विरासत संभाली, वो 1993 में बरेली की मीरगंज से सपा से विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न की घोषणा पर बेहद खुशी है। कहा कि उन्हें ये सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केंद्र सरकार ने किसानों को खुशी देने वाला फैसला लिया है। सरकार हमेशा किसानों का सम्मान करती है। चौधरी चरण सिंह को सम्मान देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। यह फैसला स्वागत योग्य है। चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। - घनश्याम सिंह लोधी , सांसद, रामपुर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है। चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। सरकार ने यह सम्मान देकर स्वागत योग्य कार्य किया है। सभी किसान इसके लिए बधाई के पात्र हैं। - आकाश सक्सेना, शहर विधायक, भाजपा
-- -- -- -- -
भाजपा की सरकार हमेशा किसानों का सम्मान करती रही है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को सम्मान देकर सरकार ने किसानों का सम्मान और बढ़ा दिया है। सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।
हंसराज पप्पू, जिलाध्यक्ष, भाजपा
-- -- -- -
-चौधरी चरण सिंह किसान नेता थे। वह किसानों के मसीहा थे। किसानों के हित में उन्होंने बहुत ही काम किया है। भारत रत्न देना सौभाग्य की बात है। केंद्र के इस फैसले का स्वागत है। - धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कई कार्य किए। उनको काफी समय पहले भारत रत्न मिलना चाहिए था। यह एक अच्छा फैसला है। किसानों के सम्मान में सरकार का फैसला ठीक है। - वीरेंद्र गोयल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा
-- -- -- -- -- -- -- -- --
-चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसला का स्वागत है। सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उनको काफी समय पहले यह सम्मान मिलना चाहिए था। - प्रमोद सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा