फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chath eve today

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
chath eve today
रामपुर। मंगलवार को खरना के साथ ही निर्जला उपवास शुरू हो गया। इसके साथ ही छठ पर्व की धूम भी शुरू हो गई है। दिनभर छठ मैया के भजन गूंजते रहे। वहीं, पूरे दिन पूजन आदि की तैयारियां चलती रहीं। वहीं, अब श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर भगवान सूर्य नारायण और मां गंगा की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

शहर में भी छठ पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। छठ महोत्सव पर सामूहिक पूजा कर छठ मैया से मनौतियां मांगते हैं। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद खाने के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। सुबह से ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम को व्रतियों ने अरवा चावल, गुड़ और गाय के दूध से छठी मइया का प्रसाद बनाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर खरना किया। खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण कर लिया। श्रद्धालु सूर्य भगवान और मां गंगे की आराधना में जुट गए। बुधवार दिनभर व्रत रखने के बाद व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का पारण कर महापर्व संपन्न हो जाएगा। शहर में चारों ओर छठ मैया के लोकगीतों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed