फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chargesheet filed against Azam Khan in 11 cases

11 मुकदमों में आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against Azam Khan in 11 cases
रामपुर। सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को पुलिस ने सांसद आजम के खिलाफ डूंगरपुर के 11 मुकदमों में कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन मुकदमों में आजम खां का गंज पुलिस ने विवेचना के दौरान शामिल किया था। हालांकि मुकदमे में नाम शामिल होने के बाद आजम खां ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, जहां से उनको जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

सपा की पिछली सरकार में गंज थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा आवास कॉलोनी बनवाई गई थी। जिस जगह कॉलोनी बनी हैं, यहां पहले से कुछ लोगों रह रहे थे। आरोप है कि उनके मकानों को अवैध बताते हुए बुल्डोजर चलवा दिया गया था, उनके सामान लूट लिए गए थे और महिलाओं से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में जुलाई 2019 में 11 मुकदमे आजम खां के समर्थकों को खिलाफ दर्ज हुए थे। एक आरोपी को छोड़कर अन्य सभी को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। जिन आरोपियों को जेल भेजा गया था, उनमें से कइयों की जमानत भी हो चुकी है। इन मुकदमों में आजम खां का नाम शामिल नहीं था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था। मुकदमों में नाम शामिल किए जाने के बाद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर का प्रार्थनापत्र लगाने के बाद जमानत की अर्जी दाखिल की थी। उनको सभी मामलों में जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को जिले में सियासी सरगर्मी के बीच गंज थाना की पुलिस ने डूंगरपुर प्रकरण के 11 मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि डूंगरपुर के 11 मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

किन धाराओं में लगाई गई है चार्जशीट
मुकदमा संख्या आईपीसी की धारा
507/19 धारा 447,452,504,506,395,120-बी
508/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120-बी
509/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120-बी
512/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120-बी
513/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120-बी
533/19 धारा 447,427,323,354,452,504,506,395,120-बी
538/19 धारा 447,452,323,504,506,395,120-बी
536/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120-बी
576/19 धारा 147,447,427,452,504,323,307,354,395,120-बी
629/19 धारा 447,452,323,504,354,506,395,120-बी
556/19 धारा 452,447,307,504,506,392,120-बी
आजम खां के खिलाफ 86 मुकदमों में चार्जशीट लगा चुकी है पुलिस
रामपुर। सांसद आजम खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 86 में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 2017 से पहले आजम खां के खिलाफ छह मुकदमों में चार्जशीट दाखिल किया गया था। 2017 के बाद आजम खां के खिलाफ 80 चार्जशीट पुलिस कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed