फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Charges framed against Azam Khan wife Tanzin and sons in Humsafar Resort case, hearing to be held on April 8

Rampur Court: हमसफर रिसाॅर्ट मामले में आजम खां की पत्नी तंजीन और बेटों पर आरोप तय, आठ अप्रैल को होगी सुनवाई

Thu, 28 Mar 2024 07:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 07:32 PM IST
सार

सरकारी जमीन में बनाए गए हमसफर रिजॉर्ट के मामले में आजम खां के परिजनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। इस मामले में सुनवाई रामपुर की एक अदालत में हुई। केस पर सुनवाई आठ अप्रैल को सुनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Charges framed against Azam Khan wife Tanzin and sons in Humsafar Resort case, hearing to be held on April 8
आजम खां, अब्दुल्ला आजम खां और तजीन फात्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी जमीन पर कब्जा कर हमसफर रिजॉर्ट बनाने के मामले में सपा नेता आजम खां के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट में रामपुर जेल में बंद उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और बड़े बेटे अदीब आजम के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में गवाह को तलब करते हुए सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय कर दी है। आजम खां की पत्नी एवं विधायक डॉ. तजीन फात्मा और दोनों पुत्रों अदीब और अब्दुल्ला आजम के नाम पर जौहर यूनिवर्सिटी रोड पर हमसफर रिजॉर्ट है।
विज्ञापन


2019 में हमसफर रिजॉर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने की थी,जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच और पैमाइश के बाद एक गाटा संख्या की भूमि कूड़े से खाद बनाने वाले गड्ढों के लिए तथा दो गाटा संख्या के भूभागों पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में डॉ.तंजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम खां के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की थी।

इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि रामपुर जेल में बंद तंजीन फात्मा, हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां और बड़े बेटे अदीब खां के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। अब गवाह को बुलाया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।

 

पासपोर्ट मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed