फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   charge sheet against inspector kushalveer

आजम खां के करीबी इंस्पेक्टर कुशलवीर के खिलाफ दो मामलों में चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
charge sheet against inspector kushalveer
रामपुर। सांसद आजम खां के करीबी अजीमनगर थाना के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने दो और मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। उनके खिलाफ 16 मुकदमों में 17 अक्तूबर को ही चार्जशीट लगाई जा चुकी है। कुशलवीर सिंह वर्तमान में इंस्पेक्टर एंटी करप्शन के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन

आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से 18 मुकदमों में अजीमनगर थाने के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। कुशलवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने किसानों को अपनी जमीन जौहर यूनिवर्सिटी को देने के लिए धमकाया था। जमीन न देने की स्थिति में किसानों को चरस, स्मैक रखने के आरोप में जेल भिजवाने, जान से मारने की धमकी दी थी। इन आरोपों में कुशलवीर सिंह के खिलाफ थाना अजीमनगर में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। सरकारी नौकरी में होने के कारण कुशलवीर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने से पहले शासन से अनुमति ली गई थी। अनुमति मिलने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि कुशलवीर सिंह के खिलाफ अजीमनगर थाने में 18 मुकदमे दर्ज थे। 16 मुकदमों में पहले चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी, सोमवार को दो अन्य मुकदमों में भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed