{"_id":"5f5289278ebc3e531b0b2282","slug":"charge-sheet-against-azajm-and-others-rampur-news-mbd3615161147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन, पत्नी, बेटों समेत सांसद आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन, पत्नी, बेटों समेत सांसद आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
रामपुर। सीतापुर की जेल में पत्नी और बेटे के साथ बंद सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रामपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दर्ज 29 मुकदमों में आजम खां, उनकी बहन निकहत अखलाक, पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा, बेटे अदीब और अब्दुल्ला सहित 13 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है उसमें जौहर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी शामिल हैं।
आलियागंज के 26 किसानों की जमीन कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लेने के आरोप में अजीमनगर थाना में 28 अलग-अलग मुकदमे 2019 में दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों के मुख्य आरोपी सांसद आजम खां और उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन हैं। पुलिस इन दोनों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट लगा चुकी है। इन मुकदमों की विवेचना के लिए स्थानीय पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने मामलों की विवेचना करते हुए इसमें जौहर ट्रस्ट से सभी पदाधिकारियों का नाम शामिल कर लिया। इसके बाद एसआईटी ने इस मुकदमे में नौ लोगों विधायक और ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर अहमद खां, विधायक और ट्रस्ट की सचिव डॉ. तजीन फात्मा, आजम खां की बहन और ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष निकहत अखलाक, अदीब आजम, अब्दुल्ला आजम, सलीम कासिम, मुस्ताक अहमद सिद्दीकी, जकीउर्रहमान और मोहम्मद फसीह जैदी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में आईपीसी की धारा 420, 447 और 120 बी में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके अलावा शहर कोतवाली में 2019 में ही कूट रचित दस्तावेज के आधार शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में सांसद आजम खां, मसूद खां उर्फ गुड्डू, रोशन अली कुरैशी और रामपुर नगरपालिका के तत्कालीन ईओ सय्यद मोहम्मद तारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में सांसद आजम खां सहित चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।