{"_id":"5dc5af5d8ebc3e5b4319da2e","slug":"charas-recovered-rampur-news-mbd328588813","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो चरस के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किलो चरस के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नेपाल से 25 किलो चरस लेकर आ रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बरेली एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की खेप बस में रामपुर लाई जा रही है। इसकी जानकारी रामपुर पुलिस को दी गई। सूचना के मिलनेे के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस रोडवेज बस अड्डे पहुंच गई। बस के रामपुर आते ही तीनों आरोपी पैकेट के साथ उतरे। बस से उतरते ही पुलिस ने उनको दबोच लिया और सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। आरोपियों के पास से मिले पैकेटों की तलाशी ली गई तो उसमें लगभग 25 किलो चरस मिली। चरस को एक-एक किलो के पैकेट बनाकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में नेपाल के जिला बजंग थाना चैनपुर के गांव खिखल निवासी किशोर , पार्वती उर्फ गीता निवासी धनगढ़ी नेपाल और गोमती थापा उर्फ गीता शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग चरस को नेपाल के धनगढ़ी से लेकर आए थे। यहां पर इसकी डिलीवरी एक युवक को देनी थी। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसे डिलीवरी दी जानी थी। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसा कब से हो रहा था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिली चरस की कीमत लगभग छह लाख रुपये है।