{"_id":"6662fcb27ec3e4ad4501cdb6","slug":"chaos-after-mohibullah-statement-calling-jail-reformatory-home-azam-supporters-angry-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में संग्राम: मोहिब्बुल्लाह के जेल को सुधार गृह बयान के बाद बवाल, आजम समर्थक नाराज, अखिलेश का फोटो हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में संग्राम: मोहिब्बुल्लाह के जेल को सुधार गृह बयान के बाद बवाल, आजम समर्थक नाराज, अखिलेश का फोटो हटाया
Fri, 07 Jun 2024 05:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:58 PM IST
सार
रामपुर में जीत हासिल करने वाले मोहिब्बुल्लाह नदवी के आजम खां को लेकर जेल को सुधार गृह बताने वाले बयान से बवाल मचा हुआ है। नदवी के बयान के बाद आजम समर्थन नाराज है। अब वह खुलकर सामने आने लगे हैं। इस बीच कैंप कार्यालय से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो हटा दी गई है।
विज्ञापन
सपा नेता मोहिब्बुल्लाह नदवी, आजम खां और अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट परजीत हासिल करने वाले मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के जेल को सुधार गृह बताने वाले बयान पर आजम खां के समर्थक बेहद खफा हैं। मुरादबाद सांसद रुचिवीरा और आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा मौलाना नदवी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को बयान से नाराज सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास पर बने सपा कैंप कार्यालय से अखिलेश यादव का फोटो हटा दिया। जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी द्वारा दिया गया एक बयान आजम समर्थकों को नागवार गुजरा है।
विज्ञापन
मौलाना नदवी ने जेल में आजम खां से मिलने जाने के एक सवाल पर प्रक्रिया दी थी। जिसमें कहा था कि जेल तो सुधार गृह है, वहां जाया नहीं जाता है। जिसके बाद आजमवादियों ने इस बयान पर निंदा करते हुए मौलाना नदवी को आड़े हाथों ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलने आईं मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा ने बयान को लेकर मौलाना नदवी को अपरिपक्व कह दिया। जिसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार को डॉ. तजीन फात्मा ने मौलाना नदवी को जेल जाने का ज्यादा अनुभव की बात कह दी।
शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने नाराजगी जाहिर करते हुए राजद्वारा रोड स्थित अपने आवास पर बने पार्टी कैंप कार्यालय से अखिलेश यादव की फोटो हटा दी। वह आजम खां को लेकर मौलाना नदवी की प्रतिक्रिया आग बबूला हैं।
वीरेंद्र गोयल ने पार्टी कार्यालय से अखिलेश यादव का फोटो ही हटा दिया। आजम खां और अब्दुल्ला आजम का फोटो लगे रहने दिया। उनका कहना है कि आजम खां के नाम पर वोट लिए, लेकिन अब इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है।
उन्होंने कहा कि वह आजम खां को नेता मानते हैं, उनसे ही हमारा अस्तित्व है, हमारे नेता को कुछ कहेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हमारे नेता जल्दी जेल से बाहर आएंगे और फिर से रामपुर वासियों के बीच में होंगे।