फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   change in degien of lalpur pull

तीन मीटर ऊंचा बनेगा लालपुर पुल, डिजाइन में बदलाव

Tue, 06 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
change in degien of lalpur pull
रामपुर में कोसी पर बन रहे लालपुर पुल में काम करते श्रमिक।

विज्ञापन
कोसी नदी पर लालपुर में बनने जा रहा पुल लोहे के पुल से तीन मीटर ऊंचा बनेगा। पुल के डिजाइन में हल्का बदलाव होने के बाद अगले पचास साल तक आने वाली बाढ़ का नए पुल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुराने पुल के टूटने के बाद नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सेतु निगम के अभियंताओं ने निर्माण के लिए तैयारी तेज कर दी है। 

लालपुर में नवाबों के समय का अस्सी साल पुराना कोसी नदी पर बना डैम और लोहे का पुल टूटने की प्रक्रिया जारी है। लेकिन सेतु निगम इस स्थान पर करीब आठ मीटर चौड़ा और करीब आधा किलोमीटर लंबा पुल बनाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए अभियंता प्लानिंग करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सेतु निगम ने जो प्लानिंग की है उसके मुताबिक अब डिजाइन में कुछ बदलाव हुआ है। 2010 में आई बाढ़ की विभीषिका ने लालपुर डैम पर बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस तक को प्रभावित कर दिया था। इसी के मद्देनजर अब लोहे के पुरानेश् पुल से तीन मीटर अधिक ऊंचाई का नया पुल बनाया जाएगा। नया पुल अगले पचास साल तक आने वाली बाढ़ से सुरक्षित रहेगा। रामपुर और लालपुर-टांडा को ओर सड़क का ढाल रहेगा। इस पुल में 17 पिलर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed