फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Challan issued for 35 vehicles that entered the no entry zone

Rampur News: नो एंट्री में घुसे 35 वाहनों का किया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Challan issued for 35 vehicles that entered the no entry zone
रामपुर। स्वार में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित किए जाने के बाद डंपरों की आवाजाही कम होने से जाम की समस्या से कुछ राहत मिली है। हालांकि, अभी भी कुछ वाहन चालक नहीं सुधर रहे हैं। इसके चलते नो एंट्री जोन से गुजर रहे लगभग 35 भारी वाहनों का बुधवार को भी चालान किया गया। रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर बीते कुछ वर्ष से खनन के वाहनों का आवागमन बेतहाशा बढ़ गया जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने लगी हैं। विभिन्न संगठनों ने भार वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने गत सप्ताह इस दिशा में सख्त निर्देश जारी किए थे। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में नो जोन घोषित कर भार वाहनों को सुबह छह बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित करने के लिए टीम बनाई थी।
विज्ञापन

स्वार में एसडीएम की निगरानी में नो एंट्री जोन का उल्लंघन करने वाले भार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार दिन के भीतर 185 भारी वाहनों का चालान किया जा चुका है। बुधवार को कोतवाल कोमल सिंह और टीएसआई नवनीत कुमार ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 35 वाहनों का चालान किया। वहीं बहुत से वाहन चालकों को नो एंट्री जोन की जानकारी नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने नगर के बॉर्डर पर चेतावनी बोर्ड अभी तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed