फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chaitra navratra start tomorrow

कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
chaitra navratra start tomorrow
रामपुर। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेंगे। नवरात्र को लेकर जिले भर में मंदिरों से लेकर बाजार तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया तो बाजारों में पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और फलाहार में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियां दुकानों पर सज गई है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत होगी। अगले नौ दिनों तक मां भगवती के शक्ति, प्रेम, ज्ञान, सुख-समृद्धि समेत अन्य रूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंदिरों से लेकर घरों तक में माता की भेंट, जगराते और कीर्तन होंगे। शहर के पुराना गंज स्थित माई का थान मंदिर, हरिहर मंदिर, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ, सिविल लाइंस स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कलश स्थापना में रखें विशेष ध्यान
रामपुर। नवरात्र पूजन की शुरुआत में पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। कलश स्थापना से पहले नित्य कर्म और स्नान के बाद मां भगवती का ध्यान करें। इसके बाद पूजन स्थल पर एक पटली या अन्य पाट पर लाल व सफेद वस्त्र बिछाएं। इस पर अक्षत यानि चावल या रोली या हल्दी से अष्टदल कमल का निर्माण कर जल से भरा कलश स्थापित करें। जल में चंदन, पंच पल्लव, दूर्वा, पंचामृत, सुपारी, साबुत हल्दी, कुश डालें। कलश पर रोली से स्वास्तिक चिह्न बनाकर गले में मौली लपेटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कलश में शतावरी, जड़ी, हलकुंड, कमल गट्टे, व चांदी का सिक्का रखें। दीप प्रज्ज्वलित कर ईष्ट देव का स्मरण करें। इसके बाद देवी मंत्र जाप कर कलश के सामने गेहूं और जौ को मिट्टी के पात्र में रौपें। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 : 55 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही 10 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed