फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   celebrated hariyali teej

शहर में तीजोत्सव की रही धूम, गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
celebrated hariyali teej
रामपुर। शहर में दिनभर तीज महोत्सव की धूम रही। सोलह शृंगार कर हरी चूूड़ियां पहने महिलाओं ने हरियाली पर्व पर जमकर धूम मचाई। धूम धड़ाके के बीच हरियाली तीज क्वीन का चुनाव भी किया गया।
विज्ञापन

लायंस क्लब रामपुर ग्रेटर की ओर से मनाए गए हरियाली तीज पर्व में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सावन के गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सरप्राइज गेम, कपल गेम आदि का बहुत समय बाद पारिवारिक माहौल में तीज उत्सव का आनंद उठाया। कपल गेम में सरिता विश्नोई व चंद्रमोहन विश्नोई की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विनीता अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल की जोड़ी रही। गेस्ट कपल गेम में रोहित भांडा एवं उनकी पत्नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरप्राइज गेम में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीज क्वीन शशि सक्सेना को चुना गया। संचालन शालिनी चावला पांडेय और सपना अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष विकास पांडे, रविंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, जगन्नाथ चावला, अमित शर्मा, उमेश सिंघल, सतीश सक्सेना, मनोज अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, रीना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल आशा भांडा, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव शौकत अली मार्ग पर मनाया गया। महिलाओं के बीच फन गेम, हाउजी, नृत्य, पास इन पास, सरप्राइज गिफ्ट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज क्वीन का चुनाव भी किया गया। सरप्राइज गिफ्ट पाकर महिलाओं के चेहरे के खिल उठे। मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, राधिका गुप्ता, बीना अग्रवाल, वीरांगना मांगलिक, पारुल अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, भावना गुप्ता, निशा अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, बबीता सिंघल, नेहा गुप्ता, सरिता विश्नोई, स्मिता गुप्ता, समीक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंनवो क्लब रामपुर की ओर से हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गीत, नृत्य, सरप्राइज समेत अनेक गेम्स में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष सरिता सिंघल और अंजलि गोयल ने नृत्य कर धूम मचा दी। मधु अग्रवाल, बबीता रस्तोगी, अमिता आर्य, रूपम आर्य, मोनिका अग्रवाल, नीतू गुप्ता, प्रीति आर्य, नीलम रस्तोगी, श्वेता सिंघल, रानी गुप्ता, प्रीति कपूर, रजनी सिंघल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed