{"_id":"62cc7e78aa68e86c5427ae5f","slug":"cdo-inspected-amirt-sarover-rampur-news-mbd4343041102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवाई स्थित अमृत सरोवर का सीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवाई स्थित अमृत सरोवर का सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार की शाम पटवाई स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर के संचालन, परिसर में स्वच्छता और वहां आने वाले लोगों की बेहतर सुविधा के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी और बीडीओ को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सचिव और ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले तीन से चार दिवसों में गर्मी की अधिकता की वजह से अमृत सरोवर देखने के लिए कम लोग आ रहे हैं, फिर भी एक हजार रुपये से अधिक की आय हो रही है। जबकि सामान्य मौसम में प्राय: भीड़ जैसा माहौल रहता था। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी की उपलब्धता बनाए रखे तथा पानी की शुद्धता बरकरार रखने के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के किनारे लग रहे स्टॉल के पास डस्टबिन अनिवार्य रूप से होनी चाहिए साथ ही अमृत सरोवर के बाहर जगह का चिन्हांकन करते हुए वहां अन्य फूड स्टॉल लगवाए जाएं और पार्किंग स्थल का भी निर्धारण किया जाए। डीपीआरओ की देखरेख में ग्राम पंचायत द्वारा अमृत सरोवर में सुरक्षित नौकायन, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संस्था का चयन किया जाए, ताकि ग्राम पंचायत को एक साथ अधिक आय प्राप्त हो सके और अमृत सरोवर का निर्बाध रूप से संचालन हो। उन्होंने सरोवर परिसर में छाया के लिए भी प्रबंध कराने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कहा कि अमृत सरोवर परिसर में नियमावली भी चस्पा होनी चाहिए ताकि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अमृत सरोवर के बारे में पर्याप्त जानकारी हो सके।