{"_id":"61f592eb57edfb43d343f664","slug":"cctv-will-watch-strong-room-rampur-news-mbd4173852152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से कराई जाएगी स्ट्रांग रूम की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से कराई जाएगी स्ट्रांग रूम की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शहर स्थित नवीन मंडी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान कार्यक्रम के लिए मतदान पार्टियों की रवानगी के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए जाने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मंडी परिसर में विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में दो दिवस के भीतर साफ सफाई एवं समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। पार्टियों की रवानगी के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के लिए जरूरी प्रबंध कराए जाएं। पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम और वीवीपैट जमा करने के लिए देर रात तक चलने वाली कार्यवाहियों के मद्देनजर मंडी परिसर में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए तारों को दुरुस्त कराने तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिए भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टियों की रवानगी स्थल के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन होना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।