फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbse result

जिले में 2512 बच्चे हुए पास, मन को मिले 99.6 प्रतिशत अंक...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
cbse result
रामपुर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। हालांकि, सीबीएसई ने इस बार टॉपर घोषित नहीं किए हैं। लेकिन, दयावती मोदी अकादमी के मन को 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, ग्रीनवुड के हमीम रजा अली को 99.2 प्रतिशत नंबर मिले हैं। इसी तरह बिलासपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के श्लोक अग्रवाल 98.8 फीसद नंबर हासिल करने में कामयाब रहे। जिले का परीक्षा परिणाम 95.08 फीसदी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय सीबीएसई की बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होने की खबर मिलते ही छात्र छात्राओं का साइबर कैफे जाना शुरू हो गया। स्कूलों में भी तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने अपने विद्यालय का रिजल्ट चेक करने लगे। विद्यार्थियों में अपना रिजल्ट जानने की होड़ लग गई। अभिभावकों और शिक्षकों की भी धड़कने तेज हो गईं। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले खुशी से झूम उठे। जबकि, कम अंक वाले मायूस हुए। कई स्कूलों में बच्चों की काउंसिलिंग भी की गई। जिले में 2642 बच्चों में से 2512 बच्चे पास हो गए। सबसे ज्यादा अंक दयावती मोदी अकादमी के मन को मिले। उन्हें 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हमीम रजा अली को 99.2 प्रतिशत, बिलासपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के श्लोक अग्रवाल को 98.8 प्रतिशत, व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल के अभिनव सक्सेना, तान्या गोयल, अदीना नावेद, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के महादेव व सक्षम को 98.4 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनुशिखा एवं लीजा चौहान को 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। मिल्टन एजुकेशनल अकादमी की हर्षदीप कौर 97.8, ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर की नमन कौर और न्यू ऐज पब्लिक की हरमनजोर कौर को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी तरह दशमेश पब्लिक स्कूल की रमनीत कौर, रामपुर पब्लिक स्कूल की साबिया नादिर को 95.8 सनवे के प्रवीण कुमार गौतम को 95.8, केंद्रीय विद्यालय की रमनदीप कौर को 95.6, जीएनडी पब्लिक स्कूल की कोमलप्रीत कौर को भी 95.6, सर्व संस्कृति स्कूल की मुस्कान अग्रवाल को 95.4, सेंटपॉल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अनुशिखा सक्सेना को 95.20, हैरीटेज चिल्ड्रन अकादमी की दिव्यांशी गंगवार को 94.20, महर्षि विद्या की मुदिता लोधी को 93.2 और ईस्टवेस्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल की आकांक्षा आर्य को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed