फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in camical godown

केमिकल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
caught fire in camical godown
रामपुर। आबादी के बीच केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आलम यह था कि आग की दो मंजिल ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। वहीं, इस आग ने पड़ोस के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं, पुलिस गोदाम स्वामी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकी हजियानी का है। यहां मोहल्ला निवासी मोहसिन पुत्र बच्छन का गोदाम है। बताया जाता है कि गोदाम में केमिकल से पेट्रोल, केरोसिन ऑयल और डीजल तैयार किया जाता है। शनिवार को शाम करीब पांच बजे शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखे केमिकल के ड्रमों में आग तेजी से फैलने लगी। चंद मिनट में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की दो मंजिल ऊंची लपटें उठने लगीं। केमिकल से भरे कई ड्रम फट गए। आग ने पड़ोसी फिरोज के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान की दो मंजिल तक की फाइबर जल गई। दीवारें काली पड़ गई। वहीं, इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। लेकिन, गोदाम संकरी गली में था। लिहाजा, गाड़ी गली में नहीं जा सकी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पाइप को गली में बिछाकर गोदाम तक पहुंचे और बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ड्रमों को बाहर निकाला गया। एक के बाद एक तीन गाड़ियां आ गईं। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मानें तो गोदाम में थिनर या पेट्रोल हो सकता है, लेकिन यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed