{"_id":"63303feea91c470f664d134d","slug":"casualty-rained-from-the-sky-the-houses-of-two-brothers-fell-due-to-rain-relatives-buried-in-the-rubble-innoce","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी 'आफत': बारिश से दो भाइयों के मकान गिरे, मलबे में दबे परिजन, मासूम अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी 'आफत': बारिश से दो भाइयों के मकान गिरे, मलबे में दबे परिजन, मासूम अस्पताल में भर्ती
Sun, 25 Sep 2022 05:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 25 Sep 2022 05:49 PM IST
सार
दो भाइयों को कुदरत की मार झेलनी पड़ी। दोनों के ऊपर आसमान से बारिश कहर बनकर बरसी। बारिश के चलते दोनों को भाइयों के मकान जमींदोज हो गये। मकान गिरने से घर में सो रहे परिजनमलबे में दब गये
विज्ञापन
बारिश से मलबे में तब्दील मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के कई राज्यों में बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में जलभराव देखने को मिला। चौक- चौराहों और सड़कों में हर तरफ पानी ही पानी देखा गया । बारिश की वजह से कई जगह लोग हादसे का शिकार भी हुए हैं। कहीं मकान का छज्जा गिरने से किसी की कार को नुकसान पहुंचा तो कहीं किसी की जान पर बन आई।
विज्ञापन
इसी कड़ी में ताजा मामला यूपी के रामपुर से सामने आया है जहां दो भाइयों को कुदरत की मार झेलनी पड़ी। दोनों के ऊपर आसमान से बारिश कहर बनकर बरसी। बारिश के चलते दोनों को भाइयों के मकान जमींदोज हो गये। मकान गिरने से घर में सो रहे परिजनमलबे में दब गये। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर आए और सभी को बाहर निकाला। हादसे में 3 महीने का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना जिले के अजीमनगर गांव की है। यूसुफ और यूनुस शनिवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी तेज बारिश के चलते दोनों के घर भरभरा कर गिर गए। घर में सो रहे सभी लोग मकान के मलबे के नीचे दब गए। काफी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची राजस्व की टीम ने मौका मुआयना किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन