फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car hits divider and plunges into gorge; one dead, driver injured.

Rampur News: डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चालक घायल

Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider and plunges into gorge; one dead, driver injured.
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार रंजीत विश्वास (40) की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना काशीपुर हाईवे रिंग रोड पर ग्राम मनिहार खेड़ा के पास हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मानपुर ओझा के शर्मा मोड़ कॉलोनी निवासी बाबू मंगलवार रात करीब दो बजे गदरपुर, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनके साथ रंजीत विश्वास भी कार में सवार थे। मनिहार खेड़ा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर खाई में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर रुद्रबिलास पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बाबू और रंजीत को रुद्रपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रंजीत की मौत हो गई। घायल बाबू का उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार और गांव के कई लोग रुद्रपुर चले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि रुद्रपुर में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed