{"_id":"5c33a608bdec2257114a9d05","slug":"car-fell-down-in-dig-in-milak-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार गड्ढे में पलटी,युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार गड्ढे में पलटी,युवक की जान गई
Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिलक में हाईवे पर हुए हादसे पर खड्ड में पड़ी कार। अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर बेकाबू कार के खड्ड में पलटने पर कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे पर मौत पर परिवार में कोहराम मचा।
नगर के मुहल्ला असदुल्लापुर निवासी अंकित कुमार (25)अपने दोस्त अनुज गुप्ता के साथ कार से कहीं पर हाईवे से बीती रात जा रहे थे। हाईवे पर स्थित क्योरार गांव और जालिफनगला के बीच से गुजरते हुए कार अचानक बेकाबू हो गई।
बेकाबू कार के चालक अनुज गुप्ता ने कार को काबू करने की कोेशिश की, लेकिन वह दूसरी साइड में जाकर पेड़ों के बीच से होकर टकराकर निकल गई और खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे पर कार सवार अंकित कुमार और कार चालक अनुज गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को बीती रात नगर की सीएचसी पर लाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया। बरेली ले जाते हुए अंकित कुमार ने दम तोड़ दिया। अंकित कुमार की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी ओर अनुज गुप्ता को परिजन बेहतर इलाज को मुरादाबाद ले गए हैं। गया है।