फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collides with Jugaad vehicle, son killed, father injured

Rampur News: कार ने जुगाड़ वाहन में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल

Tue, 28 Oct 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Car collides with Jugaad vehicle, son killed, father injured
मिलक (रामपुर)। बिलासपुर मार्ग पर खमरिया गांव के पास रविवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार चालक ने जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में जुगाड़ वाहन में सवार जालिफ नगला निवासी लक्ष्मण और उसका नौ साल का बेटा अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली उपचार के लिए ले जाते समय अरुण की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जालिफ नगला निवासी लक्ष्मण रविवार को बेटे अरुण के साथ बड़ा गांव में साले के घर दावत खाने के लिए गए थे। वहां से देर रात पिता-पुत्र जुगाड़ वाहन से वापस लौट रहे थे। बिलासपुर मार्ग पर खमरिया गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में जुगाड़ वाहन में सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। कार सवार को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने अरुण को गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय अरुण ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे में घायल पिता लक्ष्मण का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रठौंडा चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी थी। हादसे में किशोर घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed