फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collided with an electric pole, four people injured

Rampur News: बिजली के खंभे से टकराई कार, चार लोग घायल

Sat, 05 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 05 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Car collided with an electric pole, four people injured
बिलासपुर (रामपुर)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर उत्तराखंड बॉर्डर के पास बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की शाम कार सवार चार लोग रामपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे बारिश के दौरान नैनीताल हाईवे पर उत्तराखंड बॉर्डर स्थित आरएएन पब्लिक स्कूल के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार हाईवे किनारे बिजली के एक खंभे से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे के दौरान बिजली की लाइन में करंट नहीं आ रहा था, नहीं तो हादसा और गंभीर हो जाता। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत ही चारों घायलों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर रुद्रबिलास चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed