{"_id":"591b49c44f1c1bfc71f234ed","slug":"capsule-coolied-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी से भरे कैप्सूल से टकराया ट्रक, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी से भरे कैप्सूल से टकराया ट्रक, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ दढ़ियाल /रामपुर
Updated Wed, 17 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर दुर्घटनाग्रस्ट कैप्सूल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल सोमवार की रात कोसी नदी के पुल पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आधी रात के बाद हुए हादसे में मात्र ट्रक चालक घायल हुआ। जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया। सुबह जागने पर लोगों को हादसे का पता लगा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। ट्रक पुलिस के कब्जे में है । दोपहर बाद इंडेन के बाटलिंग प्लांट से पहुंचे अधिकारी कैप्सूल को दूसरे वाहन से जोड़कर अपने साथ ले गए।
सोमवार की रात लगभग दो बजे गाजियाबाद के लोनी से चलकर उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित इंडेन बाटलिंग प्लांट को जा रहा गैस से भरा कैप्सूल कोसी नदी के पुल पर बाजपुर की और से आ रहे कंटेनर लदे तेज रफ्तार में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर दढ़ियाल तिराहे पर तैनात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक के केबिन में फंसे चालक को जैसे-तैसे निकला।
विज्ञापन
घायल ट्रक चालक सोनी निवासी बेगमाबाद बिलासपुर को पहले स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रामपुर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों की टक्कर में कैप्सूल क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। रात के समय बड़ा हादसा हो सकता था, सुबह जागने पर जब लोगों को पता लगा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। कैप्सूल के क्षतिग्रस्त नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। मंगलवार को दोपहर बाद सुल्तानपुर पट्टी के इंडेन प्लांट से अधिकारियों की टीम पहुंची और कैप्सूल की बॉडी को क्रेनों की सहायता से दूसरे वाहन से जोड़कर साथ ले गए।
विज्ञापन