{"_id":"65d12de549ff0a13a50b4104","slug":"candidates-facing-questions-and-the-city-facing-traffic-jams-rampur-news-c-282-1-rmp1006-116222-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सवालों से अभ्यर्थी और जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सवालों से अभ्यर्थी और जाम से जूझा शहर
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को जहां अभ्यर्थी सवालों से जूझते नजर आए वहीं परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम की स्थिति बन गई। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों के निकलने से चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों के साथ शहरवासियों को भी जाम से जूझना पड़ा। देर रात तक अभ्यर्थी बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर घर वापस जाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। नगर में मिस्टनगंज व माल गोदाम तिराहे पर जाम की स्थिति रही। जबकि रोडवेज बस अड्डे पर भी काफी भीड़ रही। अभ्यर्थियों के अलावा आम यात्रियों के कारण भीड़ अधिक रही। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह में अभ्यर्थियों के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई गईं थीं। रेलवे ने भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई। रोडवेज बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन पर भीड़ रहीं। मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक के लिए ट्रेन चलाई गई। जिसमें सवार होकर हजारों परीक्षार्थी रवाना हुए।
भीड़ अधिक होने के चलते आम सवारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एआरएम दीपचंद्र जैन ने बताया कि पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए पांच बसों का अतिरिक्त संचालन किया गया था। कोशिश रही कि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आजम खां ने बताया कि परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशन ट्रेन से काफी राहत मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सड़कों से लेकर परीक्षा केंद्रों तक मुस्तैद रही पुलिस
रामपुर। पुलिस भर्ती की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सड़क से लेकर परीक्षा केंद्रों तक दौड़ लगाती रही। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह इंतजाम किए थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन करीब नौ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।रविवार को भी परीक्षा में 9216 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन पिछले 15 दिन से तैयारी कर रहा था। शनिवार को दिन निकलते ही अधिकारी सक्रिय हो गए। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों रोडवेज, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर कमान संभाल ली। जिले को परीक्षा के लिए छह सेक्टर में बांटा गया। शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, एसडीएम सदर मोनिका सिंह, एएसपी अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य सीओ व एसडीएम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। पुलिस प्रशासन ने करीब सात सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था।