फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bycott of health workers

चिकित्सक और स्वास्थ कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bycott of health workers
रामपुर। चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले के लिए स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मियों ने प्रदर्शन कर स्थानांतरण नीति वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सेज संघ व टेक्नीशियन संघ के बैनर तले सभी कर्मी व चिकित्सकों ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवा सुचारु रही। कार्य बहिष्कार के दौरान धरना प्रदर्शन कर कहा कि सरकार केवल उनका ही ऑनलाइन तबादला करे, जिन्होंने ऑनलाइन तबादले मांगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सक और कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले किए जा रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग रखी कि कोरोना संक्रमण के दौरान तबादले किए जा रहे हैं, जो कि गलत है। तबादले सिर्फ उन कर्मियों के किए जाएं जो ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के अध्यक्ष डा. लक्ष्मण मेहता, सचिव डॉ. दशरथ सिंह, डॉ. गणेश यादव, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. सिराज के साथ ही फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक त्यागी, हरीश धौनी, मुकेश जैन, शकील अहमद, अरुण श्रीवास्तव, नवीन जैन, मुकेश जैन, राजेश सकलानी, आरके पांडेय, दानिश, नर्सेज संघ की अनीता, दिव्या शुक्ला, सुधा, मीनू, अशरफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed