{"_id":"640cd73fdca5b48373035568","slug":"bus-will-stop-in-roadways-premises-rampur-news-c-15-1-82380-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शहर के अंदर रुकी रोडवेज बस तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शहर के अंदर रुकी रोडवेज बस तो कटेगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रोडवेज बसें अब जाम का कारण नहीं बनेंगी। बसें अड्डे से रवाना होकर अगले स्टॉपेज पर ही रुकेंगी। इससे पहले बस शहर में कहीं पर रुककर सवारी को उतारती या बैठाती है तो उसका चालान किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा ने एक टीम का गठन करते हुए एआरएम को निर्देश दिए हैं।
रोडवेज बसें रोड पर सवारियां बैठाना या उतारना शुरू कर देती हैं। यह नजारा रोडवेज से सिविल लाइंस थाने के सामने तक रहता है। इस कारण रोड पर जाम की समस्या बन जाती है। जिससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। बीते दिनों सिटी मजिस्ट्रेट ने रोडवेज बसों का अड्डे के अंदर से संचालन शुरू कराया। जिससे अड्डे के बाहर भीड़ नहीं रहती है। शनिवार को जायजा लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने एआरएम को निर्देश दिए कि अड्डे से रवाना होने के बाद कोई भी बस शहर में नहीं रुके। चालकों से साफ कहा जाए कि बस को निर्धारित स्टॉपेज पर रोकें। जिसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने एक टीम बनाई। इसमें एआरएम दीप चंद जैन, इंस्पेेक्टर सिविल लाइंस किशन अवतार और टीआई सतीश कुमार को शामिल किया है। इधर, शनिवार को यातायात पुलिस ने 15 रोडवेज बस और मैजिक वाहनों के चालान काटे। इससे चालकों में खलबली मची रही।