{"_id":"69add77570af207bee0d6cdf","slug":"bus-driver-beaten-up-along-with-his-brother-report-says-rampur-news-c-282-1-rmp1023-165876-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बस चालक को भाई के साथ पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बस चालक को भाई के साथ पीटा, रिपोर्ट
Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बस चालक और उसके भाई के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जजेज रोड निवासी वीर सिंह बस चालक है और उनका भाई विक्की कुमार प्रिंटिंग प्रेस पर कार्य करता है। पांच मार्च को वीर सिंह बस पर काम करके घर जा रहा था। रास्ते में ओमकार, चंदा और राम चंद्र ने उसके रोक लिया और गाली-गलौज की। इसका वीर सिंह ने विरोध किया। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
0000000000000
रास्ते में रोककर पीटा, रिपोर्ट
रामपुर। रामजानकी मंदिर गंगापुर निवासी लक्की सैनी ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह किसी काम से जा रहा था। तभी साईं बिहार में चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। रोकने का कारण पूछने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठीं-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर पसियापुरा निवासी सौरभ, अंकित और रामजानकी गंगापुर निवासी तरून व सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद