{"_id":"5f3199488ebc3e3cf43977b4","slug":"burden-of-electric-consumers-rampur-news-mbd358775019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं का बढ़ा ढाई हजार किलोवाट भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं का बढ़ा ढाई हजार किलोवाट भार
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का भार खुद ही बढ़ाना शुरू कर दिया है। सिर्फ जुलाई माह में ही विभाग ने करीब ढाई हजार किलोवाट का भार बढ़ाया है। ऐसे में उपभोक्ताओं के बिल भी बढ़कर आने लगे हैं। जुर्माने की धनराशि भी बिजली बिलों में खुद जुड़ रही है। भारी भरकम बिल देख उपभोक्ता विभागीय अफसरों से संपर्क कर रहे हैं, तो पता चल रहा कि उनके कनेक्शन का भार डिमांड के अनुसार खुद ही बढ़ा दिया गया है।
गर्मी के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए एसी, फ्रिज, कूलर आदि का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में ओवरलोडिंग काफी अधिक हो रही है। लिहाजा, विभाग की ओर से खुद ही उपभोक्ताओं के मीटर में आ रही डिमांड के अनुसार भार बढ़ाना शुरू कर दिए। बीते जुलाई माह की ही बात की जाए तो विभाग ने करीब ढाई हजार किलोवाट तक भार बढ़ाया है, जबकि अगस्त में इसमें और इजाफा हो सकता है। वहीं, लोड बढ़ने की वजह से उपभोक्ताओं के बिलों में भी काफी अंतर आना शुरू हो गया है। मसलन, किसी का कनेक्शन दो किलोवाट का है और वहां बिजली का उपभोग इससे कहीं अधिक हो रहा है। जबकि, अब तक वहां औसतन डेढ़ से दो हजार रुपये का बिल आता था, लेकिन अब तीन से साढ़े तीन हजार का बिल आ रहा है। ऐसे में उपभोक्ता अपने बिलों को लेकर बिजली अफसरों के पास पहुंच रहे हैं, जहां पता चल रहा है कि उनके कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि बीते एक माह में करीब ढ़ाई हजार किलोवाट का भार बढ़ाया गया है। यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।