फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp workers in fever of peaple of doongarpur

डूंगरपुरवासियों के पक्ष में उतरे बसपाई

Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bsp workers in fever of peaple of doongarpur
बसपाई प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में उतर आए हैं। बसपा नेता मंगलवार को डूंगरपुर में पीड़ित परिवारों से मिले। जिलाधिकारी के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि बेघर परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए। बसपा की तोपखाना रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में डूंगरपुर में घर ढहाने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन



प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया गया। नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां कार्यकर्ताओं के साथ डूंगरपुर पहुंचे। उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। विधानसभा प्रभारी ने कहा कि जब जमीन बेची जा रही थी तो प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए था। जमीन बिकवाने में लेखपालों की भी हिस्सेदारी रही है।
विज्ञापन



कानूनगो और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डूंगरपुर प्रकरण की जांच, पीड़ितों को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन देने वालों में नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार सागर, बाबर खां, नसीर अहमद, अमीर अहमद, अली अहमद, फैजान शाह खां, बिट्टू खां, गोरे, शकील, जुम्मा, राम सिंह, पप्पू, गुड्डू, राशिद, नन्हे, अबरार, अनिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed