{"_id":"963d1607ab41e59e20da2361ea2e53ef","slug":"bsp-file-case-in-makbara-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकबरा गिराने वालों के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकबरा गिराने वालों के खिलाफ तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां ने कहा कि रामपुर मिनी गुजरात बन गया। यहां मुसलमानों पर जुल्म ही नहीं हो रहा, बल्कि बुजुर्गों के मजार, मकबरे और कब्रों की भी बेहुरमती हो रही है। इसके बाद बसपा नेताओं ने नवाब मोहम्मद अली खां का मकबरा गिराने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी।
नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां के फार्म हाउस पर बसपाई एकत्र जुटे। डा. तनवीर ने पत्रकारों से कहा कि रामपुर में गुजरात जैसे हालात बन गए हैं। यहां पर मुसलमानों पर जुल्म ही नहीं ढाए जा रहे हैं, बल्कि बुजुर्गों के मजार, मकबरों और कब्रों पर बुल्डोजर चलवाया जा रहा है।
कब्रों और मजारों को तोड़ने से मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंची है। अवाम में अब जुल्म सहने की ताकत नहीं रही। मजार और कब्रों की बेहुरमती करने वालों को सजा दिलाने के लिए उलमा का भी सहारा लिया जाएगा। वो शहर के उलमा-ए-दीन से राबता कायम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मकबरा तोड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी तो अदालत की शरण ली जाएगी। इसके बाद बाद में डा. तनवीर अहमद खां ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि 15 फरवरी की रात जेसीबी से मदरसा कोहना के कब्रिस्तान में नवाब मोहम्मद अली खां का मकबरा ढहा दिया गया। बुजुर्गों की कई कब्रों को भी नुकसान पहुंचाया।
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी डीके थपलियाल का कहना है कि बसपाइयों ने कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है। ये मामला वक्फ से जुड़ा हुआ है। वक्फ की ओर से कोई तहरीर आएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।