फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   brother of truck diver told, i do not want action

ट्रक चालक के भाई ने किया कार्रवाई करने से इंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
brother of truck diver told, i do not want action
भोट (रामपुर)। पुलिस को देखकर भाग रहे ट्रक चालक की नदी में गिरकर मौत के मामले में उसके भाई ने पुलिस को लिखकर दे दिया है वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। वहीं बुधवार को उसने पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी और मामले की जांच सीओ केमरी को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम भोट पुलिस नैनीताल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इस भोट थाना क्षेत्र के ही थूनापुर निवासी रईस (40) बिलासपुर की ओर से रेत भरा ट्रक लेकर आ रहा था। पुलिस की चेकिंग को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा था। पुलिस ने जीप से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब उसके ट्रक को ओवरटेक कर लिया तो वह ट्रक रोककर भागने लगा और पीलाखार नदी में चला गया था। नदी में पानी अधिक होने की वजह से वह डूूब गया था। रईस को नदी में डूबता देखकर पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। जब तक उसको नदी से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। बाद में पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह को तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई थी। गुरुवार को गांव में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम भी पहुंचे। उसके बाद नायब तहसीलदार और कानूनगो भी पहुंच गए थे।जहां मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलनी वाली अर्थिक मदद की बात कही।उसके बाद मृतक के भाई ने लिखित में पत्र में कहा कि पुलिस के वाहन को देखकर वह घबरा गया था। ट्रक को छोड़कर भागकर वह नदी पार कर रहा था।पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया था जहां उसकी मौत हो गई।किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed