फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   brother died in newjiland before three days sisters marriage

बहन की शादी से तीन दिन पहले भाई की न्यूजीलैंड में सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
brother died in newjiland before three days sisters marriage
मिलक खानम/स्वार (रामुपर)। मिलक खानम क्षेत्र में बहन की शादी से तीन दिन पहले उसके भाई निर्मल सिंह की न्यूजीलैंड में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र के डिलारी गांव निवासी निर्मल सिंह (25) पुत्र हरविंद सिंह 2015 में न्यूजीलैंड गए थे, जिसके बाद वहां वर्क परमिट के आधार पर कार्य करने लगे थे। बुधवार को निर्मल सिंह कार से अपने दो साथियों के साथ न्यूजीलैंड में ही कहीं जा रहे थे। रास्ते में दूध के टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान निर्मल सिंह की मौत हो गई। बुधवार की शाम हादसे में युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed