फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Brother beaten by bullies for protesting against molestation, condition critical

Rampur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर

Sat, 10 Aug 2024 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother beaten by bullies for protesting against molestation, condition critical
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक को बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पीट दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एसपी विद्या सागर मिश्र फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम की है, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया। लेकिन मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले में मोहल्ले के लोग शनिवार दोपहर को एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सरगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक आए दिन युवती से छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत युवती ने अपने परिवार से की। युवती का भाई शुक्रवार को छेड़छाड़ की शिकायत करने आरोपी युवक के घर गया था। शिकायत करने पर तीन युवकों ने युवती के भाई तमंचों की बटों, सरिया, और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों गंभीर हालत देखते हुए युवक को हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मामले में एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिस पर कार्रवाई भी चल रही है, लेकिन लोगों के कहने पर घटना स्थल पर जानकारी ली। मामले में निष्पक्षता के साथ जांच होगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed