फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Broken culverts and clogged drains are causing pain to residents in Nadarbagh.

Rampur News: नादरबाग में टूटी पुलिया और चोक नालियां दे रहीं बाशिंदों को दर्द

Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Broken culverts and clogged drains are causing pain to residents in Nadarbagh.
रामपुर। मोहल्ला नादरबाग...। इस इलाके में अव्यवस्था हावी है। यहां क्षतिग्रस्त पुलिया से बाशिंदों का गुजरना हो रहा है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ चंद दिन होली के हैं और मैदान में कचरा फैला पड़ा है, जिससे खूंखार कुत्ते बैठ रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर नाली निकासी न होने से नालियां लबालब हैं। घरों से निकला गंदा पानी जब नाली में जा रहा है तो तेज दुर्गंध उड़ने से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। कई बार पालिका कर्मियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई असर नहीं हो सका।
विज्ञापन

----
छलका बाशिंदों का दर्द
इस इलाके में कचरा काफी ज्यादा पड़ा हुआ है। इस पूरी बेल्ट में नाली चोक पड़ी हैं और इससे दुर्गंध उठ रही है। इसको लेकर आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। इसको साफ कराना बेहद जरूरी है। -अंकित
विज्ञापन
विज्ञापन

----

रमजान के दिनों में हर तरफ गंदगी छाई हुई है। सड़क पर नालियां काफी ज्यादा चोक हैं और इसका पानी सड़कों पर लबालब हो गया है। हाल यह है कि जिस गली से निकलें, वहां दुर्गंध आ रही हैं। -जमीर
---

मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है। धूल में निकलने को मना किया गया है लेकिन यहां पर फैला कचरा इस तरह उड़ता है कि आंखों में इसकी धूल जा रही हैं। वहीं नाली का पानी भी सड़क पर आ जाता है। -श्याम

वर्जन---

यदि यहां पर नालियां गंदी है तो संबंधित कर्मचारी को निर्देश देकर इनको साफ करा दिया जाएगा। साफ-सफाई रोजाना की जा रही है और आगे भी चलती रहेगी। इस मोहल्ले में भी सफाई करा दी जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed