फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bridge of bahalla drowned in water of river

बहाल्ला नदी का पुल डूबा, 18 गांवों का संपर्क टूटा

Sat, 01 Sep 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
bridge of bahalla drowned in water of river
टांडा क्षेत्र के ग्राम लोहर्रा में नदी अत्यधिक पानी के कारण डूबा पुल। -अमर उजाला

विज्ञापन
उत्तराखंड से आ रही बहाल्ला नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव लोहर्रा के पास नदी पर बना पुल पानी में डूबने से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वही तहसील क्षेत्र के खेतों में नदी का पानी घुसने से दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं । 

पहाड़ों पर भारी वर्षा होने के बाद उत्तराखंड के जिला काशीपुर से आ रही बहाल्ला नदी का जलस्तर बढ़ने नदी उफना गई है जिससे तहसील के दो दर्जन अधिक गांवों के खेतों की फसल में पानी भरने से फसल डूबने लगी हैं। वही गांव लोहर्रा फार्म के पास बहाल्ला नदी पर बना पुल डूबने से डेढ़ दर्जन से अधिक गांव का संपर्क मार्ग खत्म हो गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से लोग जान जोखिम में डाल पानी में डूबे पुल से गुजरने को मजबूर हैं। बहल्ला नदी के पास बसे गांव चक लोहर्रा मिलक,लोहर्रा टांडा, भाऊपरा, मेवला फार्म ,मेवला कला, मेवला धारू, नगलिया, चक खरदिया, परसूपुरा, देवी पुरा लाडपुर बीवी, कैशोनगली आदि नदी के निकटवर्ती गांव के लोग जलस्तर से बढ़ने से प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों के आने जाने के संपर्क मार्ग  खत्म होने से पानी में डूबे पुल से जान जोखिम में डाल गुजरने को मजबूर हो गए हैं। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार छिकारा, भाऊपुर निवासी मोहब्बे अली, सुनील, फारूख आदि ने क्षेत्र के लोगों से डूबे पुल से नहीं गुजरने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed