फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   break salary of exen of jal nigam

सीवर लाइन धंसने और मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता के वेतन पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
break salary of exen of jal nigam
रामपुर। सीवर लाइन धंसने एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने खबर का संज्ञान लिया है। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता का सितंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही सीवर लाइनों एवं नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के सीवर सिस्टम का बुरा हाल है। आए दिन कहीं न कहीं सीवर लाइनें धंसती रहती हैं। 11 दिन पहले पहाड़ी गेट के पास तो तीन दिन पहले जिला अस्पताल एवं जलनिगम के दफ्तर के पास सीवर लाइन धंस गई थी। इससे लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। दोनों ही स्थानों पर सीवर लाइन को अब तक ठीक नहीं कराया गया है। साथ ही विभाग की ओर से बताया गया था कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही सीवर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। अमर उजाला में छह सितंबर के अंक में सीवर लाइन की इस समस्या को प्राथमिकता के साथ रखा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अमर उजाला की प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता का सितंबर माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही डीएम ने कहा है कि विभाग को पहले ही सीवर लाइन दुरुस्त करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से धनाभाव दर्शाकर काम कराने में जानबूझकर देरी की और ऐसा दर्शाया गया कि शासन से धनराशि जारी नहीं की गई, तो समस्या का समाधान नहीं किया जा सकेगा। इसके चलते डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता का सितंबर माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही समस्या का शीघ्र ही समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed